
नई दिल्ली के माता सुंदरी कालेज के ओडिटरियम हॉल में बुधवार 25 अगस्त को सम्पन्न हुए डिजिटल मीडिया अवार्ड में देशभर के 98 पत्रकारों एवं रेडियो ब्राड़कास्ट्रस को सम्मानित किया गया।इस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय राज्यमंत्री (कानून) एसपी बघेल उपस्थित थे।इनके अलावा रिटा० मेजर जनरल एस. पी सिन्हा, रिटा० मेजर जनरल पी०के० सहगल,उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर राजा इक़बाल सिंह, बीजेपी विधायक अभय वर्मा, रेलवे बोर्ड, चेयरमैन रमेश चन्द्र रतन उपस्थित थे।
केंद्रीय राज्य मंत्री एस पी बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि कोरोना में पत्रकारों की बड़ी भूमिका रही।उन्होंने एक योद्धा की तरह काम किया, जो की आसान नहीं था। उन्होंने कहा कि वह यहां आकर बड़े गौरवान्वित महसूस कर रहे है।
पत्रकारों पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि उनका (राजनेता) व पत्रकारों का रिश्ता ननद भाभी जैसा है , जो लड़ेंगे भी और साथ भी रहेंगे।अपने संबोधन में उन्होंने कई बार सभागार को गुदगुदाया भी।
इस मौके पर उपस्थित सेवानिवृत कर्नल एसके सिन्हा ने अपने संबोधन में उपस्थित पत्रकारों से कहा कि आपका काम न्निसंदेह बहुत अच्छा है किन्तु अपनी रिपोर्टिंग के दौरान सदैव राष्ट्र को सर्वोपरि रखना चाहिए।कई बाहरी ताकते देश को कमजोर करना चाहती है वह मौके की फिराक में है,जिनके मंसूबों को कभी कामयाब नहीं होने दिया जाए।
इससे पूर्व WJI के राष्ट्रीय महामंत्री श्री नरेन्द्र भंडारी ने वर्किंग जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया की संबद्धता के बारे में बताते हुए कहा कि यह भारतीय मजदूर संघ से एफिलेटेड है।तथा सरकार ने अब इसके अन्तर्गत आने वाले सभी पत्रकारों को श्रमजीवी पत्रकार मां लिया है,इसके अलावा उन्होंने कई महत्त्वपूर्ण जाकारिया उपलब्ध कराई।इसके अलावा समारोह कि शुरुआत में कई तरह की जानकारियां उपलब्ध कराने वाली कार्यशाला का भी आयोजन हुआ,जिसमे डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में आने वाली समस्याओं से लेकर अपार संभावनाओं तक पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम में पत्रकारिता पर बने गीत “मै पत्रकार हू” का भी विमोचन किया गया।जिसे टेनन ग्रुप ने बनाया।इस गीत की रचयिता श्रीमति मेघना घई को मंच से सम्मानित भी किया गया।इसके अलावा दिल्ली एनसीआर के सभी पत्रकारों की सम्पूर्ण जानकारी संजोए एक डिजिटल डायरेक्ट्री का भी विमोचन किया गया। वर्किंग जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप चौधरी ,महामंत्री नरेंद्र भंडारी और उपाध्यक्ष संजय उपाध्याय एवं WJI यूनिट के समस्त सदस्यों ने सभी अतिथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।मंच का सफल संचालन संदीप शर्मा ने किया।